सहेली ने भतीजों के साथ मिलकर की थी मंगलावती की हत्या
कौशाम्बी, मई 19 -- पश्चिमशरीरा थाना पुलिस ने मंगलावती हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। घटना चौंकाने वाली है। मंगलावती की हत्या उसकी सहेली ने अपने भतीजों के साथ मिलकर की थी। कार में डीजल भरवाने को लेकर कहासुनी होने पर घटना अंजाम दी गई थी। पुलिस ने महिला व उसके भतीजों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 15 मई को पश्चिमशरीरा के गढ़ी बाजार के समीप एक महिला का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला था। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। रविवार को शव की पहचान मंगलावती पत्नी इंदर निवासी भगतन का पुरवा के रूप में उसके बेटे दीपक ने की थी। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। जजौली नहर रोड पर कुर्मियन का डेरा के समीप से पुलिस ने एक कार से महिला व दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। पूछता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.