सहेलियों संग नहाने गई किशोरी का शव 20 घंटे बाद हुआ बरामद
इटावा औरैया, मई 9 -- बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा में भोगनीपुर गंग नहर में डूबी किशोरी का शव शनिवार को करीब 20 घंटे बाद एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम धर्मपुरा निवासी श्रीनरेश राजपूत की 15 वर्षीय बेटी उपासना शुक्रवार दोपहर गांव की अपनी सहेलियों निधि, छाया और दीक्षा के साथ भोगनीपुर गंग नहर में नहाने गई थी। तेज गर्मी के चलते चारों किशोरियां नहर में उतर गई थीं। नहाते समय सभी किशोरियां धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर पहुंच गईं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगीं। यह भी पढ़ें- नहर में नहाने गई किशोरी डूबी, तीन सहेलियों की युवक ने बचाई जान किशोरियों की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे गांव निवासी ओमकार सिंह पुत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.