जमुई, जून 11 -- जमुई/खैरा। हिन्दुस्तान टीम बरियारपुर गांव निवासी जितेंद्र मंडल की पुत्री मुस्कान कुमारी अपने सहेलियों के साथ कोचिंग सेंटर से पढ़कर वापस अपने घर जा रही थी । इसी दौरान विपरीत दिशा से गिट्टी लदे एक हाईवा भी आ रहा था जिसकी चपेट में उक्त लड़की आ गई और हाईवा उस लड़की को कुछ दूर तक घसीटते लेकर चला गया । घटना की सूचना पाकर खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह अपने दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और जाम समर्थकों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी देखते ही देखते ही घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई । जाम समर्थक एवं प्रशासन के बीच स्थिति तनाव पूर्ण हो गई । अंततः प्रशासन की ओर से पुलिस ने 30 से 35 राउंड गोली चलाई तब और भी स्थिति गंभीर हो गई ।बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया और बाजार के पूरे दुकानदारों ने अपन...