सहेलियां लापता, मोबाइल स्विच आफ
कौशाम्बी, जून 10 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र की दो सहेलियां संदिग्धहालत में गायब हो गई हैं। इनके पास तीन मोबाइल हैं, लेकिन सभी स्विच आफ हैं, इससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई है। परिजनों ने अपहरण की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।चरवा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि आठ जून की सुबह उसकी 14 वर्षीय बेटी पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के साथ बिना बताए कहीं चली गई। पीड़ित के मुताबिक उसके भाई ने सिरियावां चौराहे पर दोनों को ई-रिक्शा से कहीं जाते देखा भी। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। किशोरी व उसकी सहेली के पास रहा मोबाइल भी स्वीच आफ आ रहा है। दोनों के पास तीन नंबर थे, तीनों बंद चल रहे हैं। एक मोबाइल नंबर मंगलवार की शाम तक चला, लेकिन वह भी स्वीच आफ हो गया। इससे परिजन परेशान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.