मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। मंडलीय जिला अस्पताल समेत प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को विशेष आई कार्ड जारी करने की प्रक्रिया के बीच मरीजों को स्थानीय स्तर पर थैलेसीमिया जांच की सहूलियत मिलने जा रही है। थैलेसीमिया की जांच के लिए मरीजों को अभी तक, मुरादाबाद के बाहर जाना पड़ रहा था। दिल्ली स्थित कलावती अस्पताल में जांच कराने पर वहां से थैलेसीमिया की पुष्टि किए जाने की स्थिति में ही मरीजों के आईकार्ड बनाए जा रहे थे। मंडलीय जिला अस्पताल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट एवं थैलेसीमिया के नोडल चिकित्सक डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि थैलेसीमिया की आशंका वाले सभी मरीजों की जांच अब यहीं पर होगी। जांच में थैलेसीमिया की पुष्टि होने पर उनके आईकार्ड (पहचानपत्र) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। छह महीने या एक साल के बच्चे में ख...