मुरादाबाद, जून 26 -- जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए आयुर्वेद के अंतर्गत कारगर मानी जाने वाली पंचकर्म चिकित्सा जनपद के दो आयुर्वेदिक अस्पतालों में विधिवत एवं समग्र रूप में आरंभ कर दी गई। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय, ऊंचागांव व माघपुर में मरीजों को पंचकर्म के अंतर्गत फुल डिटॉक्सिफिकेशन (विषैले तत्वों को बाहर करने की) सहूलियत मिलेगी। जबकि, जिले के अन्य तेरह अस्पतालों में केवल स्नेहन (ऑयलिंग) और स्वेदन (भाप) की सुविधा उपलब्ध होगी जोकि पंचकर्म चिकित्सा करने के लिए शरीर को वार्मअप (तैयार करने) का माध्यम है। अधिकारी की बात,ऊंचागांव और माघपुर चिकित्सालय अपनी बिल्डिंग में शिफ्ट हो गए हैं इसलिए वहां पंचकर्म चिकित्सा के अंतर्गत सभी क्रियाएं संभव हो गई हैं। यह भी पढ़ें- सरायकेला चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा 15 दिवसीय योग, औषधि दर्शन एवं नशा मुक्ति अ...