मऊ, मई 2 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सहुवारी में शनिवार की सुबह 11 हजार का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों का लाखों का इलेक्ट्रानिक सामान जल गया। सूचना मिलते ही बिजलीकर्मी मौके पर पहुंच गए। वहीं तार टूटने के बाद पूरे गांव की बिजली दोपहर तक ठप रही। बड़ा हादसा टलने से लोगों ने राहत की सांस लिया। स्थानीय मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सहुवारी में शनिवार की अल सुबह लगभग छह बजेग्यारह हजार बोल्ट का तार टूटकर चार सौ चालीस वोल्ट के तार पर गिर गया। यह भी पढ़ें- दो घरों पर ग्यारह हजार बोल्ट का तार टूटकर गिरने सामान जलकर राख, भैंस मरी हादसे के समय दोनों बिजली तार में आपूर्ति चालू था। हाईटेंशन का तार ग...