मधुबनी, फरवरी 3 -- अंधराठाढ़ी। थाना क्षेत्र के सहुरिया गांव में हुए चर्चित डकैती कांड में फरार चल रहे एक और अभियुक्त को अंधराठाढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान चन्दन ठाकुर के रूप में हुई है। यह राजनगर थाना क्षेत्र का निवासी है। इसकी जानकारी झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। डकैती कांड से जुड़े एक अपराधी की हत्या दूसरे अपराधी द्वारा कर दी गई थी, जिससे मामला और भी सनसनीखेज हो गया था। पुलिस इस पूरे प्रकरण में हर पहलू से जांच कर रही है और अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...