सही समय पर सीपीआर देकर बचा सकते हैं जान
वाराणसी, जुलाई 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय सीपीआर दिवस के उपलक्ष्य में बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं आईएमएस बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को न्यू लेक्चर थिएटर कॉम्प्लेक्स में जीवन कौशल प्रशिक्षण हुआ। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि सीपीआर का ज्ञान सभी को होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर एवं सही ढंग से दी गई सीपीआर जान बचा सकती है। प्रशिक्षण सत्र में जनरल सर्जरी विभाग के प्रो. डॉ. शशि प्रकाश मिश्रा, एनेस्थीसिया विभाग की प्रो. डॉ. मंजरी मिश्रा तथा डॉ. प्रखर जायसवाल ने प्रशिक्षण दिया। हृदयाघात , स्ट्रोक, बेहोशी, अत्यधिक रक्तस्राव, सड़क दुर्घटनाओं, श्वासवरोध तथा अन्य चिकित्सकीय आपात स्थितियों की पहचान एवं उनके प्रारम्भिक प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Dehradun New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.