धनबाद, अप्रैल 6 -- देश के महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के परपोते अमित आजाद ने कहा कि भारत की सही विदेश नीति के चलते ही युद्ध में भी भारत के हालात दूसरे देशों से बेहतर हैं। हम उन देशों से भी सुविधा प्राप्त कर ले रहे हैं, जहां युद्ध चल रहा है। यह हमारी सही विदेश नीति की वजह से हो रहा है। दूसरे कई देशों में महंगाई की स्थिति चरम पर पहुंच गई है। रविवार को धनबाद पहुंचे अमित आजाद ने बताया कि निरसा में आर्य समाज की ओर से संचालित दयानंद महर्षि गुरुकुल की तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए वह धनबाद आए हैं। इस रैली के माध्यम से वह धनबाद के युवाओं में देशप्रेम का जज्बा भरने का प्रयास करेंगे। चंद्रशेखर आजाद द्वारा बनाए गए संगठन हिन्दुस्तान रिपब्लिकन आर्मी के वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। अमित आजाद के पिता और चंद्रशेखर आजाद के भतीजे सुजीत आजाद इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.