मुजफ्फर नगर, जनवरी 11 -- रविवार को थाना क्षेत्र के गांव सोहजनी तगान में स्थित श्री सिद्ध बाबा साहब मंदिर के प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि जब तक समाज अपने मूल संस्कारों को नहीं अपनाएगा,तब तक देश को सुरक्षित और मजबूत नहीं बनाया जा सकता। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि मुस्लिम समाज हमारे भाई हैं और सभी को यह याद दिलाने की जरूरत है कि कभी हम सब एक साथ थे।उन्होंने कहा कि जो लोग रास्ते से भटक गए हैं,उन्हें सही मार्ग दिखाना समाज का कर्तव्य है। उन्होंने माता-पिता से अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की अपील करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उनमें देशभक्ति और संस्कारों की भावना पैदा करना आवश्यक है। सम्मेलन की अध्यक्षता कपिल देव त्यागी व संचालन बबलू त्यागी द्वारा किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.