शामली, फरवरी 10 -- बेसिक शिक्षा विभाग शामली द्वारा जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में मंगलवार को प्रगति-स्वाभिमान और सफलता की ओर-2.0 बाल उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अरविन्द कुमार चौहान, बीएसए लता राठौर, पीडी डीआरडीए प्रेम चन्द, सीओ शामली अपेक्षा निंबाड़िया तथा अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुई। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से मीना मंच प्रदेश प्रभारी सरिता ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर बालक-बालिकाओं एवं शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रगतिशील कार्यों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर प्रतिभा होती है, जिसे सही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.