दुमका, मार्च 21 -- जरमुंडी। जरमुंडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में आपूर्ति विभाग की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें डीएसओ राजशेखर प्रसाद, बीडीओ कुंदन भगत, प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी प्रवीण यादव के द्वारा सभी पीडीएस डीलरों के साथ बैठक की गई। बैठक में कहा गया कि सभी योग्य लाभुकों को ससमय राशन उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेवारी है। सभी डीलरों को जिम्मेदारी का पालन करने की आवश्यकता है। बैठक में जन वितरण प्रणाली के डीलरों को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत लाभार्थियों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करें और राशन का ससमय उठाव करें। डीलरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय पर सही मात्रा में वितरण सुनिश्चित करें। वहीं एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति, भंडारण और कालाबाजारी रोकने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.