नई दिल्ली, फरवरी 21 -- एआई समिट के आखिरी दिन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शर्टलेस प्रदर्शन किए जाने को लेकर लगातार बयानबाजी की जा रही है। भाजपा और कांग्रेस इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे की तरफ से इस प्रदर्शन की भावना को लेकर सवाल उठाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस शर्टलेस प्रदर्शन के पीछे सही भावना थी या नहीं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, "जो कुछ भी कल हुआ, वह सही भावना में था या नहीं। मुझे इस पर पूरा यकीन नहीं है। लेकिन अगर केंद्र सरकार को या भाजपा को किसी बात पर इतना शर्मिंदा होना चाहिए, तो वह उस बात पर होना चाहिए कि एक यूनिवर्सिटी और कुछ अन्य कंपनियां चीनी प्रोडक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.