सिद्धार्थ, मई 10 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक डॉ.सर्वजीत ने किसानों को प्याज, लहसुन और आलू के सुरक्षित भंडारण के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही तरीके से भंडारण करने पर फसलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है और सड़न व फफूंद से होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है।उन्होंने बताया कि प्याज को खेत से लाने के बाद तुरंत भंडारित नहीं करना चाहिए। पहले इसे चार से पांच दिनों तक छायादार स्थान पर अच्छी तरह सुखाना जरूरी है। जब ऊपर का छिलका कागज जैसा सूखा हो जाए, तभी भंडारण करें। उन्होंने किसानों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्याज को कभी सीधे जमीन पर या प्लास्टिक की बोरी में न रखें। इसके लिए हवादार कमरे में बांस की मचान या जालीदार रैक जमीन से करीब एक फीट ऊंचाई पर बनाकर उस पर छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.