जहानाबाद, अप्रैल 9 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि पोषण आयोजन 09 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलेगा। इसका उद्देश्य शारीरिक विकास स्तर में सुधार लाना तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से पोषण के प्रति जागरुकता को बढ़ाना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पोषण अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर मां और बच्चे के लिए समुचित पोषण सुनिश्चित करने का एक जन-आंदोलन है। सही पोषण ही स्वस्थ बचपन और समृद्ध भविष्य की आधारशिला है। बैठक में पोषण पखवाड़ा के दौरान संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की नियमित वृद्धि निगरान, कुपोषण की पहचान एवं प्रभावी प्रबंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.