सही पहचान और सटीक उपचार ही टीबी का समाधान : सीएस
गया, मार्च 24 -- विश्व टीबी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल परिसर में टीबी रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गई। रैली को सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद, संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. पंकज सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद ने कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि खांसी, बुखार, वजन कम होना जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। उन्होंने कहा कि टीबी एक गंभीर संक्रामक बीमारी जरूर है, लेकिन समय पर जांच और सही इलाज से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने टीबी मरीजों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.