किशनगंज, सितम्बर 19 -- किशनगंज, निज संवाददाता। मरीज की बीमारी की सही पहचान उपचार की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। सही समय पर सटीक निदान होने से न केवल उचित उपचार शुरू किया जा सकता है, बल्कि अनावश्यक जांच, गलत दवा और उपचार संबंधी जोखिमों को भी कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए इस वर्ष विश्व रोगी सुरक्षा दिवस की थीम "रोगी सुरक्षा के लिए निदान में सुधार" रखी गई है। थीम के अनुरूप जिले में रोगी सुरक्षा को स्वास्थ्य सेवाओं की प्राथमिकता बनाने का संकल्प लिया गया। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य कर्मियों ...