रायबरेली, अप्रैल 23 -- तिलोई, संवाददाता। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में संक्रमण नियंत्रण के उद्देश्य से स्वास्थ्य कर्मियों के लिए हैंडवॉश तकनीक कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए हाथ धोने की वैज्ञानिक विधि का व्यावहारिक अभ्यास किया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि सही तरीके से हाथ धोने से दस्त सम्बंधी बीमारियों में 30 से 40 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है। श्वसन संक्रमणों में लगभग 20 प्रतिशत तक गिरावट संभव है। अस्पतालों में होने वाले अस्पताल जनित संक्रमण (एचएआई) को रोकना विशेष रूप से आवश्यक बताया गया, क्योंकि यह मरीजों की स्थिति को गंभीर बना सकता है। यह भी पढ़ें- सीपीआर जागरुकता सप्ताह के तहत दिया प्रशिक्षण जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. शेष नाथ ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.