चंदौली, मार्च 9 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे लाइन चौड़ीकरण को लेकर हो रहे काम को ग्रामीणों ने रविवार को रूकवा दिया। आरोप लगाया कि सही पैमाइश नहीं किया गया है।वाराणसी पीडीडीयू रेलखंड मार्ग पर प्रस्तावित फोरलेन रेलवे लाइन चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। इस दौरान आरोप लगाकर जलीलपुर नई बस्ती, चौरहट नई बस्ती और रतनपुर गांव के प्रभावित ग्रामीणों ने कार्य को रुकवा दिया। आरोप है कि जलीलपुर नई बस्ती, चौरहट और रतनपुर गांव के रेलवे लाइन के किनारे वर्षो पूर्व से रह रहे लोगों के 50 घरों पर लाल निशान लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जबकि नापी को लेकर ग्रामीणों को रेलवे विभाग की तरफ से कोई जानकारी दी गई थी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि सोमवार को राजस्व विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम दोबारा पैमाइश करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.