मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस सप्ताह को लेकर सोमवार को हाजीपुर बाइपास पर ट्रैफिक नियमों को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान जगह-जगह ट्रक को रोककर चालकों से रोड साइनेज और ट्रैफिक नियम के संबंध में पूछताछ की गई। इसमें सही जानकारी देने वाले चालक को फूलों की माला पहना कर सम्मनित किया गया। वहीं, गलत जवाब देने पर ट्रैफिक डीएसपी व इंस्पेक्टर ने क्लास लगाई। ट्रैफिक पुलिस के एक सवाल का जवाब किसी ट्रक चालक ने नहीं दिया। पुलिस ने साइनेज दिखाकर पूछा लाल घेरा में कट का क्या मतलब है। कोई उत्तर नहीं दिया तो पुलिस ने बताया इसका मतलब है 50 किमी. प्रतिघंटे से स्पीड कम रखनी है। पुलिस ने ट्रक चालकों को बताया कि हाजीपुर बाइपास में अवैध तरीके से पार्किंग नहीं करनी है। इसके कारण कई बार दुर्घटना हो चुकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.