सही और शत-प्रतिशत जनगणना प्रगणकों की जिम्मेदारी
चक्रधरपुर, जून 3 -- बंदगांव। पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव प्रखंड में चल रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण करने के लिए राज्य स्तरीय टीम पहुंची। इस दौरान टीम ने जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनगणना सहायक निदेशक रांची सतेंद्र कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक पश्चिमी सिंहभूम आशीष रावत, सांख्यिकी अन्वेषक प्रवीण कुमार सिन्हा तथा सहायक चार्ज पदाधिकारी सदानंद होता मौजूद रहे। जनगणना सहायक निदेशक ने कहा कि सही और शत-प्रतिशत जनगणना सुनिश्चित करना सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि जनगणना कार्य के दौरान आम जनता भी सहयोग करें तथा सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जिले और राज्य की वास्तविक जनसंख्या एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सटीक आंकलन किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.