सही एवं पारदर्शी सर्वे करना करें सुनिश्चित, दिये निर्देश
बिजनौर, मई 29 -- नजीबाबाद। ग्राम मदनपुर, चीनी मिल बून्दकी क्षेत्र में गन्ना सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। एससीडीआई एवं सचिव गन्ना विकास समिति ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सर्वे कर्मियों को सही एवं पारदर्शी सर्वे करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। शुक्रवार को सचिव गन्ना विकास समिति नजीबाबाद डॉ. विजय कुमार शुक्ला एवं एस.सी.डी.आई. सुनील कुमार सिंह ने गन्ना सर्वेक्षण कार्य का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में जाकर सर्वेक्षण की गुणवत्ता का सत्यापन किया तथा सर्वेक्षण कर्मियों को प्रत्येक किसान के गन्ना क्षेत्र का शत-प्रतिशत सही एवं पारदर्शी सर्वेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सही सर्वेक्षण से किसानों को समय पर गन्ना पर्चियां प्राप्त होंगी तथा विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। डॉ. विजय कुमार शुक्ला ने किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.