शामली, मई 29 -- शामली। ऊन सीएचसी में गभर्वती महिला को सही उपचार न मिलने पर महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया है। जिससे बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल महिला को जिला अस्पताल से हायर सैंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पीडित परिजनों ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव खेडकी निवासी अजय कुमार ने अपनी पत्नी खूशनूद को प्रसव पीडा के कारण ऊन सीएचसी में गत गुरूवार दोपहर एक बजे भर्ती कराया था। बताया जाता है कि वहां मौजूद स्टाफ नर्स ने नोर्मल डिलीवरी होने की बात करते हुए भर्ती किया था, लेकिन महिला की हालत बिगडती चली गई। यह भी पढ़ें- राहत: 27 सप्ताह में जन्मे 610 ग्राम शिशु 51 दिनों पर लौटा घर अजय कुमार ने बताया कि उसने चिकित्सकों को बार बार पत्नी ...