सही उच्चारण नहीं करने की टीचर ने दी ऐसी सजा, 9 छात्राएं क्लास में हो गई बेहोश, मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान संवाददाता, जुलाई 8 -- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत एकनिया मिडिल स्कूल में किताब के एक पाठ का सही उच्चारण न करने से भड़के शिक्षक ने कक्षा छह की छात्राओं को बिना रुके उठक-बैठक करने की सजा दे दी। इससे नौ छात्राएं बेहोश हो गईं। आननफानन में सभी छात्राओं को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज किया गया। भर्ती छात्राओं में एकनिया गांव की कक्षा छह की साधना कुमारी (13 वर्ष), शाम्भवी कुमारी (12 वर्ष), ज्योति कुमारी (12 वर्ष), शिवानी कुमारी (11 वर्ष), प्रिया कुमारी (12 वर्ष), निजा कुमारी (12 वर्ष), मीनाक्षी कुमारी (12 वर्ष), चांदनी कुमारी (11 वर्ष) व सीता कुमारी (12 वर्ष) शामिल थीं। सदर एसडीओ धनंजय कुमार का कहना है कि फिलहाल सभी छात्राओं की हालत सामान्य है और उन्हें घर भेज दिया गया है।सही उच्चारण नहीं करने पर 208 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.