जामताड़ा, सितम्बर 9 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में बुधवार को सहिया साथियों की बैठक हुई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एके सिंह ने शिशु मृत्यु, मातृ मृत्यु, संस्थागत प्रसव और परिवार नियोजन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संस्थागत प्रसव एवं परिवार नियोजन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। सहिया साथियों को नियमित टीकाकरण अभियान में सहयोग करते हुए छूटे बच्चों का पूर्ण टीकाकरण कराने को कहा गया। बैठक में हेड काउंट सर्वे, सहिया क्लेम भुगतान, एएनसी, परिवार सर्वे तथा सास-बहू-पति सम्मेलन सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, नवजात शिशु देखभाल, पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और गृह भ्रमण से संबंधित रिपोर्ट एवं क्लेम जमा लिए गए। यह भी पढ़ें- Jamtara News: नारायणपुर प्रखं...