बोकारो, जून 13 -- गोमिया, प्रतिनिधि। बकाया मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर गोमिया प्रखंड की सहिया और सहिया साथियों ने शुक्रवार से एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

हड़ताल और प्रदर्शन हड़ताल पर गई सहियाओं ने गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रदर्शन करते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही सहियाओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनका बकाया मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे किसी भी प्रकार का स्वास्थ्य संबंधी कार्य नहीं करेंगी। सहिया रीता देवी ने बताया कि 5 जून से हड़ताल की घोषणा की गई थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि बकाया भुगतान के लिए राशि का आवंटन प्राप्त हो रहा है और एक सप्ताह के भीतर सभी सहियाओं का भुगतान कर दिया जाएगा। एक ...