कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा। सहिया का प्रोत्साहन राशि प्रतिमाह ससमय भुगतान सुनिश्चित करने एवं टेब मोबाइल आदि नौ सूत्री मांगों को लेकर सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघ कोडरमा के द्वारा 28 फरवरी को सदर अस्पताल कोडरमा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी संघ के जिला सचिव शेबून निशा ,जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र राय ने संयुक्त रूप दिया। उन्होंने कहा कि सहिया ,सहिया साथी, बी टी टी एवं एस टी टी का पिछले पांच माह से भुगतान नहीं होने के कारण भुखमरी की स्थिति में जीवन यापन, बच्चे की शिक्षा दीक्षा, स्वास्थ संबंधी जैसे समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में मजबूरन हम सब को धरना प्रदर्शन करते हुए रोड पर उतरना पड़ रहा है। वही उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के राज्य उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.