सहिया बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं व टीकाकरण पर दी गई जानकारी
गुमला, मई 20 -- घाघरा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आम लोगों तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर घाघरा में सहियाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहिया एप के नए वर्जन को अपडेट करने और उसके अनुरूप कार्य करने के लिए सहियाओं को प्रोत्साहित किया गया। डब्ल्यूएचओ के सदस्यों द्वारा आरआई सेशन और टीकाकरण से संबंधित जानकारी साझा की गई। साथ ही आरकेएसके युवा मैत्री केंद्र और उमंग दिवस क्लब की जानकारी भी दी गई। परिवार सर्वे, योग्य दंपति सर्वे और ड्यूलिस्ट पर कार्य करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। मौके पर बीटीटी सीमा देवी,अनीता देवी,आरती देवी, हेमंती देवी,मुन्नी देवी,सुषमा देवी, सुचिता देवी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.