रामगढ़, जून 25 -- सिरका, प्रतिनिधि।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रामगढ़ के निर्देश पर अरगड्डा वार्ड 14 के नोनाही टांड़ गांव के लिये सहीया दीदी के चयन को लेकर बुधवार को राजकीय मध्य विद्यालय अरगड्डा में आम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में बतौर पर्यवेक्षक दीपिका देवी, सहीया साथी लीलावती देवी उपस्थित थी। ग्राम सभा की अध्य्क्षता वार्ड 14 की पार्षद सुषमा देवी ने की। ग्राम सभा मे सहीया दीदी के चयन की प्रक्रिया के सम्बंध में पर्यवेक्षक ने ग्राम सभा मे उपस्थित महिलाओं को बिस्तार से बताई। सहिया दीदी के लिये ग्राम सभा मे चार उम्मीदवार रीना देवी, खुसबू देवी, रजनी देवी और अनिता ने आवेदन दी। इसके बाद आम सहमति बनाने का प्रयास किया गया। जिसमें अनिता देवी और खुसबू देवी ने स्वेच्छा से अपना अपना नाम वापस ली। दो उमीदवार के नाम वापस लेने के बाद वोटिंग प्रक्रिय...