रांची, मार्च 13 -- रांची, संवाददाता।  सदर अस्पताल के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी सम्मान समारोह हुआ। इसमें विभिन्न प्रखंडों से आई सहिया दीदियों और बेहतर कार्य करने वाले 30 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहिया को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और उन्हें प्रभावी बनाने की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि सहिया गांवों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। सुरक्षित प्रसव, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों को सफल बनाने में उनका योगदान अहम है। उन्होंने बताया कि राज्य की 57 सहिया दीदियां पंचायत प्रतिनिधि भी बनी हैं। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण अभियान...