लातेहार, जून 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के स्वास्थ्य सहिया को करीब पांच महीने से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नही हुआ है। काम करने में स्वास्थ्य सहिया को भारी दिक्कत हो रही है। कई स्वास्थ्य सहिया ने बताया कि हर महीने गांव क्षेत्र में कार्य करने की रिपोर्ट दी जा रही है, लेकिन न जाने क्यो सहिया को प्रोत्साहन राशि भुगतान में देरी की जा रही है। सीएचसी केंद्र के प्रभारी से इस संदर्भ में सम्पर्क नही हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...