धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद। आदर्श सहिया, स्वस्थ समाज की ओर कदम बढ़ाते हुए जिले के सात केंद्रों में चार दिवसीय सहिया प्रेरणा प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण में जिला प्रशासन के सहयोग से सहिया को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, वीएचएसएनडी, टीकाकरण तथा सामुदायिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवहारिक एवं सहभागितापूर्ण तरीके से प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर डीडीसी सन्नी राज ने सभी प्रतिभागी सहिया को बैग, टॉर्च, छाता एवं पानी की बोतल युक्त प्रोत्साहन किट वितरित की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और समुदाय में जागरूकता बढ़ाना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...