गुमला, अप्रैल 25 -- गुमला, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सहिया बंडी का वितरण किया गया। इस दौरान 15 शहरी सहिया कार्यकर्ताओं को बंडी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. शम्भू नाथ चौधरी ने सहिया कार्यकर्ताओं को बंडी देते हुए कहा कि यह उनकी पहचान को मजबूत करेगी और कार्यों के बेहतर निष्पादन में सहायक बनेगी। उन्होंने सहिया बहनों से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया। मौके पर सविता देवी,सुनीता देवी, संध्या देवी, संतोषी देवी, अनुपा बाडा, विनिता तिर्की, संगीता मिंज, अल्पना मिंज, मीणा देवी, जसिन्ता देवी, सय्यदा खातून, सबीना खातून, शिखा कुमारी, संगीता देवी एवं जानकी तिर्की को सहिया बंडी प्रदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.