बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-03 के लिए सिमरी,एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत सहियार गांव की सोनी बेगम ने अपने पुत्र के साथ हुए मारपीट के मामले में छह लोगों को नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला ने कहा कि बीतें 26 जनवरी को सरस्वती पूजा विसर्जन के बाद शाम सात बजे के आसपास लड़का एहसान राजा अपने अन्य दोस्तों के साथ लिट्टी चोखा का पार्टी कर रहा था । उसी दरम्यान गांव के सलाम हुसैन, मोहम्मद आफताब आलम, मोहम्मद जावेद अख्तर,जुनेद अंसारी, फिरोज अंसारी,इमाम जाफर नामक अभियुक्तों के द्वारा लाठी- डंडे से लैंस होकर घटना स्थल पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिसमें एहसान राजा को गंभीर चोटे आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.