सहियाओं ने 18 हजार मानदेय समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
जामताड़ा, अगस्त 31 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ की जिला इकाई ने सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। धरना के बाद संघ की ओर से उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सहियाओं की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग की गयी। जिला अध्यक्ष मिताली मंडल ने कहा कि सहियाएं वर्ष 2005-06 से गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, सुरक्षित प्रसव, मलेरिया नियंत्रण और कुपोषित बच्चों की निगरानी समेत स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यों में सहियाएं योगदान दे रही हैं। कोविड-19 के दौरान भी सहियाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया। इसके बावजूद कई कार्यों की बकाया राशि का भुगतान अब तक नहीं होने की शिकायत की गयी।उन्होंने कहा कि वर्तमान में सहिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.