दुमका, मार्च 19 -- सहियाओं ने की हुई मासिक बैठक गोपीकांदर, प्रतिनिधि।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर के सभा भवन में बुधवार को प्रखंड के सभी सहियाओं की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित आनंद ने किया। बैठक में बीते माह की सहियाओं की कार्यों की समीक्षा क्लस्टर वाइज की गई। माह जनवरी 2026 से सहिया प्रोत्साहन राशि का भुगतान सहिया ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजी के आधार पर किया जाएगा, इसकी जानकारी दी गई। परिवार सर्वे, योग्य दंपति एवं पीएलए का ऐप में डाटा इंट्री करना है इसकी भी जानकारी दी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से बीटीटी संजय कुमार, सुवासिनी हांसदा, सहिया साथी एस्थर टुडू, सन्तोषिनी हेंब्रम, बिनौला टुडू, सोनामति टुडू, महारानी मुर्मू, अनिता हेंब्रम, क्रिस्टीना हेंब्रम सहित अन्य सहिया उपस्थित...