घाटशिला, फरवरी 26 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत भवन में मुखिया राम मुर्मू ने सहिया साथियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर सहियाओं को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, नियमित टीकाकरण और संस्थागत प्रसव जैसी स्वास्थ्य योजनाओं को गांव में शत-प्रतिशत लागू करने का निर्देश दिया गया। गांव में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों तक सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहियाओं की भूमिका की समीक्षा की गई। पंचायत के विकास में आ रही बाधाओं और ग्रामीण स्तर की स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सहियाओं ने कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर मुखिया राम मुर्मू को अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.