सहियाओं को दी गई सहिया ऐप की जानकारी
जामताड़ा, सितम्बर 28 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय नारायणपुर प्रांगण स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय नारायणपुर में स्वास्थ्य सहिया की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी नीतू देवी ने किया। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य सहिया को सहिया ऐप के बारे में जानकारी देकर सहिया ऐप पर सभी तरह के डाटा अपलोड कराया। जिसमें पीएलए बैठक, वीएचएनसी, एचबीवाईसी, एचबीएनसी, नियमित टीकाकरण, जन्म, मृत्यु, गर्भवती महिला रिपोर्ट आदि शामिल था। इसके अलावे उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य सहिया से पारिवारिक सर्वे, योग्य दंपत्ति, गर्भवती पंजी, शिशु जन्म पंजी एवं टीकाकरण पंजी का जांच कर उसका भौतिक सत्यापन किया। इसके पश्चात बैठक में उन्होंने टीकाकरण सुदृढ़ीकरण को लेकर स्वास्थ्य सहिया को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर छुटे हुए बच्चों का पूर्ण टीकाकरण कराने का निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.