देहरादून, जुलाई 31 -- छह महीने से सह रही हूं., अब नहीं सहा जाता।' ये वो शब्द हैं जिनसे देहरादून की सृष्टि कंडारी ने अपने दर्द का इजहार किया। 30 वर्षीय सरकारी शिक्षिका सृष्टि का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो रोते हुए ससुराली और पति की करतूतें बता रही हैं। बताती है कि ये रोज मनहूस कहते हैं। वीडियो के बाद सृष्टि ने कथित तौर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। देहरादून के हर्रावाला स्थित दिल्ली फार्म में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सृष्टि मृत पाई गईं। श्रीनगर (गढ़वाल) में तैनात इस सरकारी शिक्षिका की शादी नवंबर 2025 में उत्तराखंड सचिवालय में निजी सचिव पद पर कार्यरत सौरभ खत्री से हुई थी। शादी के महज आठ महीने बाद ही 29 जुलाई को उसकी जिंदगी का अंत हो गया। यह भी पढ़ें- छह महीने से सह रही हूं, अब और नहीं सहा ज...