आगरा, जनवरी 23 -- कस्बा में बीती रात अराजक तत्वों ने घर में घुसकर दो किशोरी के बाल काट लिए। इससे पूर्व आरोपियों ने दोनों किशोरी के चेहरे, आंख व होंठ पर ग्लू डाल दी। पास में ही लेटी दादी के चेहरे पर भी ग्लू डालकर भाग गए। जानकारी के बाद सभी को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर ग्लू की खाली बोतल, बाल, ब्लेड आदि बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में सहावर थाना में पुलिस को तहरीर दी गई है। सहावर थाना में दी तहरीर में प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला काजी सहावर ने बताया है कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे वह लाइट बंद कर कमरे में सोने के लिए चला गया। उसकी दादी रामकली अपने कमरे में सो रही थीं। बरामदे में चाचा अमर सिंह की पुत्री किरन, दस वर्षीय खुशी साथ में सो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.