आगरा, मार्च 21 -- थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी जुटाया है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है। सहावर थाना पुलिस शुक्रवार की रात करीब सवा नौ बजे चांडी रोड पर बड़ा गांव कोटरा वाले तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को तीन अलग-अलग बाइकों पर तीन सवार आते दिखाई दिए। पुलिस ने हाथ देकर तीनों को रोक लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। इस पर बाइक सवार सकपका गए। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने बाइक चोरी की बताईं। इसके बाद पुलिस ने तीनों चोरों को हिरासत में ले लिया। चोरों ने अपना नाम रंजीत पुत्र कुंवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.