आगरा, जनवरी 22 -- सहावर टाउन में बुधवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के भी प्रयास किए, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस पर सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक सहावर टाउन में रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़े होने की जानकारी बुधवार की देर रात जीआरपी थाना पर दी गई। सूचना के बाद जीआरपी थाना से एसआई सलमान अली मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की मौत संभवतया ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव की शिनाख्त के बाद ही अधिक जानकारी का पता लग सकेगा। एसआई ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.