आगरा, अप्रैल 16 -- थाना क्षेत्र के खितौली गांव के बाहर खेत में एक व्यक्ति का अधजला शव पड़ा मिला है। अधजले शव के पड़े होने की जानकारी के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सहावर थाना से पुलिस बल मौके पहुंच गया। घटना स्थल का मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा। पुलिस के मुताबिक खितौली गांव से बुधवार की सुबह एक खेत में अधजला शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सहावर गोविंद बल्लभ शर्मा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। शव अधजली अवस्था में था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी। सीओ सहावर शाह...