आगरा, मार्च 9 -- सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों ही पक्षों की ओर से मारपीट हुई। इसमें कई लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने सहावर थाना पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। सहावर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक महिला ने बताया है कि वह अपने भाई की गमी के त्योहार में शामिल होने अपने मायके सहावर क्षेत्र के एक गांव में गई थी। घटना गत पांच मार्च की शाम पांच बजे की है। गांव में उसका बच्चा बाहर खेल रहा था, तभी सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव के कमल सिंह के बेटे ने बाइक को लापरवाही से चलाकर उसके बेटे के टक्कर मार दी। इस पर उन्होंने बाइक सवार को गाड़ी सही से चलाने को कहा। आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.