अमरोहा, मार्च 27 -- अमरोहा, संवाददाता। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच कामर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से गैस की भारी किल्लत और कीमत दोनों बढ़ गई हैं। शहर के मैरिज हाल, होटल, ढाबेऔर छोटे रेस्टोरेंट्स में फिर से लकड़ी और कोयले के चूल्हे जलने लगे हैं। आने वाले सहालग में कारोबार पर मंडराते संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट के लिए अब लकड़ी के चूल्हों ही सहारा बनेंगे। करीब दो सप्ताह बाद भी कामर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से धंधा बचाने की जद्दोजहद के बीच होटल मालिक मजबूरी में पुराने पारंपरिक तरीकों पर लौट रहे हैं। वहीं कुछ जगह हाइब्रिड चूल्हे या कोयले का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। लगातार बनी गैस की किल्लत से होटल व्यवसाय के लिए विकट समस्या पैदा हो गई है। संचालकों को अपना अस्तित्व बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। अगले महीने से शुरू...