सहालग में सजना के लिए संवरना हुआ महंगा
बाराबंकी, जून 27 -- बाराबंकी। महंगाई की मार अब केवल रसोई तक ही सीमित नहीं रही है। इसका असर सैलून और ब्यूटी पार्लर तक भी पहुंच गया है। कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण हेयर कट, शेविंग, फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट जैसी सेवाएं 20 से 25 प्रतिशत तक महंगी हो गई हैं। इससे जहां ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है, वहीं पार्लर संचालकों के सामने भी कारोबार चलाने की चुनौती खड़ी हो गई है। प्रोडक्ट महंगे होने की वजह से अब सजना के लिए संवरना महंगा हुआ। शहर के मेंस सैलून संचालकों का कहना है कि पहले 70 रुपये में होने वाला हेयर कट अब 100 रुपये तक पहुंच गया है। शेविंग, फेशियल और अन्य ग्रूमिंग सेवाओं के शुल्क में भी बढ़ोतरी करनी पड़ी है। उनका कहना है कि पिछले कुछ महीनों में हेयर केयर और स्किन केयर प्रोडक्ट्स के दाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.