सहालग में महंगाई का वार, 30% तक बढ़े कपड़ों के दाम
कानपुर, जून 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सहालग के बीच कपड़ा बाजार में इस बार महंगाई का असर दिख रहा है। शादी-विवाह के लिए कपड़े खरीदने पहुंच रहे ग्राहकों को पिछले साल के मुकाबले 20 से 30 फीसदी तक अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। माल भाड़े, पैकेजिंग सामग्री और अन्य कारोबारी खर्चों में बढ़ोतरी से व्यापारियों की लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर बाजार भाव पर पड़ा है। नतीजतन, खरीदारी का उत्साह तो है, लेकिन ग्राहक खर्च सीमित रखने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश के प्रमुख कपड़ा कारोबार केंद्रों में शामिल कानपुर का बाजार 15 से अधिक जिलों की जरूरतें पूरी करता है। यहां से फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा, औरैया, जालौन समेत कई जिलों के व्यापारी थोक खरीदारी करते हैं। शहर के थोक बाजारों में सूरत, कोलकाता, बनारस, दिल्ली और मुंबई से बड़ी मात्रा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.