प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- पट्टी तहसील के चौक पर सोमवार को यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पूरे चौक की ट्रैफिक व्यवस्था केवल एक पीआरडी जवान के भरोसे चलती रही। सुरक्षा व्यवस्था नदारद होने के कारण देखते ही देखते भीषण जाम लग गया। लोग घंटों परेशान होते रहे। सुबह से ही बाजार क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। यातायात नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था। एकमात्र पीआरडी जवान लगातार व्यवस्था संभालने की कोशिश करता रहा। बढ़ते वाहनों के दबाव के आगे वह भी बेबस नजर आया। करीब डेढ़ घंटे तक लगे इस भीषण जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। जिसमें प्रसव पीड़ा से कराह रही एक प्रसूता तड़पती रही। एंबुलेंस चालक लगातार रास्ता देने के लिए सायरन बजाता रहा। लेकिन जाम इतना भयंकर था कि वाहन आगे नहीं बढ़ सका। यह दृश्य देखकर राहगीर...