बस्ती, मई 6 -- बस्ती। जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। ईंधन भरवाने के लिए बाइक सवारों को एक पंप से दूसरे पंप का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो गए हैं, जबकि अधिकांश पंपों पर 'नो फ्यूल' का बोर्ड लगा नजर आ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दर्जन भर से अधिक पेट्रोल पंपों के सूख जाने से लोग ईंधन के लिए इधर-उधर भटकते दिखे। सहालग के सीजन में पेट्रोल-डीजल की कमी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। कई स्थानों पर पेट्रोल उपलब्ध है तो डीजल नहीं और जहां डीजल है वहां पेट्रोल खत्म होने की समस्या बनी रही। यह भी पढ़ें- शहर से लेकर गांव तक पेट्रोल पंप ड्राई चार पहिया वाहन चालक भी डीजल भरवाने के लिए पंपों के चक्कर लगाते नजर आए। शहर के स्टेशन रोड स्थित इंडियन ऑय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.